वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के सरौंजा दशइतर में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात एक किराना स्टोर में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखे कई सामान जलकर राख हो गया । इस अगलगी की घटना में करीब 10 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति का नुक़सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने जानकारी दिया।