कटनी नगर: मुड़वारा स्टेशन के पास दो मुंह वाला सर्प सैंड बोआ निकला, गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिलाध्यक्ष अमिता ने किया रेस्क्यू
मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास उसे समय हड़कंप मच गया जब यहां लोगों ने एक दो मुंहा सर्प देखा और सूचना गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास को दी वे तत्काल मंगलवार रात 9:40 मिनट पर यहां पहुंची और सुरक्षित सर्प को रेस्क्यू किया उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह सर्प जहरीला नहीं होता इसे सैंड बोआ कहा जाता है जो आमतौर पर मिट्टी वाले क्षेत्र में रहता है।