साहिबगंज: चैती दुर्गा मंदिर के समीप स्थित शिव मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में कराया गया नगर भ्रमण
नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर के समीप स्थित शिव मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री राम यज्ञ सह हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस मौके पर सैकड़ों राम भक्तों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भक्ति गीतों पर बच्चे व महिलाएं झूमते हुए नजर आए।