साहिबगंज: जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 6 में नामांकन को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। वहीं इस परीक्षा को संचालित करने में शिक्षा विभाग भी अपना सहयोग दे रहा है। परीक्षा केंद्रों का डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा ने निरीक्षण करते हुए कई दिशानिर्देश वीक्षकों को दिए।