हाजीपुर: हाजीपुर- लालगंज मुख्य मार्ग हथसारगंज में अनियंत्रित होकर टेंपू पलटा सवार चार महिला यात्री घायल
हाजीपुर- लालगंज मुख्य मार्ग हथसारगंज में अनियंत्रित होकर टेंपू पलट गया। टेंपू पर कई लोग सवार थे। हालांकि, चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार के दोपहर लगभग 12 बजे की है।