बालाघाट: जंगली सुअर के हमले में घायल ग्रामीण की मौत
कटंगी क्षेत्र के ग्राम कटेधरा निवासी 50 वर्षीय लखनलाल पिता दामाजी नेवारे की जंगली सुअर के हमले में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 11 मई की सुबह गांव के पास जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद गांव के राजेश बोरीकर ने घायल लखनलाल को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया था। पत्नी संगीता ने