गोपालगंज: सोनवर्षा गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक में टकराई बाइक हादसे में बाइक सवार जीजा साली जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार जीजा साली जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।