थाना भोजीपुरा पुलिस ने धौरा टांडा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पीलीभीत के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की।