खरौंधी: खरौंधी में आंधी-बारिश से राहत, तापमान में 12 डिग्री की गिरावट, फसलों और जनजीवन पर असर
प्रखंड में अचानक मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश के कारण तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान 41 डिग्री से घटकर 29 डिग्री पर आ गया। हालांकि इस राहत के साथ नुकसान भी सामने आया है। आंधी-तूफान के कारण कई घरों के छप्पर (सीट) उड़ गए, वहीं पेड़-पौधों को भी क्षति पहु