सोनपुर: सोनपुर में गंगा स्नान बना काल, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Sonepur, Saran | May 12, 2026 सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित कल्लू घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के कोयला थाना सराय निवासी 18 वर्षीय विनय कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनय अपने ननिहाल परमानंदपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।