हेरहंज: मकईयाटांड़ बड़की नदी के समीप कोयला लदा हाइवा पलटी, कोई हताहत नहीं
हेरहंज बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर मकईयाटांड़ बड़की नदी के समीप गुरुवार शाम 6बजे कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और खलासी बाल बाल बच गए । मिली जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन संख्या बिआरजीरो 1जीएन-8595 डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोलियरी से कोयला लाद कर चंदवा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बड़की नदी के पास तीखे मोड़ पर वाहन पलट गई।