राजगढ़: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिला स्तरीय आयोजन, राजगढ़ उपखंड स्थित सदाशिव महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन
Rajgarh, Churu | May 11, 2026 सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया। जिले के राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर फतेहपुरिया मोहल्ला, वार्ड नंबर 08 स्थित सदाशिव महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।