ईसागढ़ थाना पुलिस को नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने डेढ़ किलो सूखा गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है,जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा।