अन्ता: चम्बल फट्रिलाईजर केमिकल के सौजन्य से बिजोरा आंगनबाड़ी केंद्र भवन की रंग रोगन से बदली सूरत
Antah, Baran | Apr 13, 2026 चम्बल फट्रिलाईजर केमिकल गढ़ेपान के सौजन्य से बिजोरा मे स्थित आंगनबाड़ी की सूरत ही बदल दी यह भवन एक दम बदले हुए रूप मे नजर आ रहा है। छत की मरम्मतव वाटर प्रोफिंग करके एवं दीवारो पर नई पुताई से भवन के बदले हुए रंग ओर भवन के हिस्सो को पहले से कई अधिक जींवत बना दिया। भवन रंग रोगन ओर मरम्मत कर पूरी तरह से नये स्वरूप मे निखर गया।