टोंक: टोंक में आठ साल बाद मिला इंसाफ, महिला से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 5 साल की सजा और ₹61 हजार का जुर्माना
Tonk, Tonk | Jan 29, 2026 विशिष्ट लोक अभियोजक मेघराज जाट ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया यह मामला वर्ष 2017 का है, जब आरोपी ने देर रात महिला के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। घटना के समय महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ सो रही थी, जबकि उसका पति पास के कमरे में मौजूद था। महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच कर चालान पेश किया। सुन