अनूपपुर: कलेक्टर की पहल से मासूम शिव को मिलेगा निःशुल्क हृदय उपचार, भोपाल किया गया रेफर
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशील पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित मासूम शिव कुमार टांडिया को बेहतर इलाज की उम्मीद मिली है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शिव कुमार को उच्च स्तरीय उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है, जहां उसकी आवश्यक जांच एवं सर्जरी निःशुल्क कराई जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में किया गया है ।