पालीगंज: चंढोस गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक किशोर हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jun 13, 2024 पालीगंज के चंढोस गांव के पास ऑटो की टक्कर से किशोर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल किशोर का उपचार चल रहा है। घटना के बाद ऑटो के चालक गाड़ी समेत भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान ऑटो ने किशोर को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल किशोर रोहित कुमार के रूप में बताया जा रहा है।