पालीगंज: बहादुरगंज गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jun 11, 2024 पालीगंज के बहादुरगंज गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी किलनिक में भर्ती कराया गया है, जहां युवक का इलाज चल रहा है। वहीं घटना को अंजाम देकर ऑटो चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। दुर्घटना में घायल युवक रंजेय कुमार बताया जा रहा है।