सुपौल: सुखपुर हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Supaul, Supaul | May 15, 2026 सुपौल जिले के सुखपुर हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान राजाराम गोप के रूप में की गई है। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया। मृतक के परिजन गजेंद्र कुमार ने बताया कि राजाराम गोप सड़क किनारे अपनी गाड़ी लगाकर पानी पी रहे थे।