जिला मुख्यालय स्थित खोखसा ओवरब्रिज की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। ओवरब्रिज के ऊपर सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग काफी खतरनाक साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज से गुजरते समय ऐसा लगता है।