सेपउ: सैंपऊ में फिर उजागर हुई दमकल की कमी, आग से पक्का मकान हुआ तहस-नहस
Sepau, Dholpur | Apr 21, 2026 सैंपऊ कस्बे में एक बार फिर दमकल व्यवस्था की कमी गंभीर रूप से सामने आई है। रजौरा खुर्द गांव में लगी भीषण आग ने एक पक्के मकान को पूरी तरह तबाह कर दिया। आग इतनी भयानक थी कि मकान के कमरों की पट्टियां तक धराशायी हो गईं और देखते ही देखते पूरा घर खाक में बदल गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों की क