सांगोद: सांगोद के बालूहेड़ा गांव में मजदूरी पर जा रहे युवक पर गिरा 11 केवी बिजली लाइन का तार, वह इकलौता कमाने वाला था
Sangod, Kota | Jun 17, 2026 सांगोद क्षेत्र के देवली मांझी थाना इलाके के बालूहेड़ा गांव में बुधवार सुबह करीब 11बजे बड़ा हादसा हो गया। मजदूरी पर जा रहे 32 वर्षीय गोलू रैगर पर अचानक 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार गोलू सुबह करीब 7 बजे बाइक से काम पर जा रहा था। बालूहेड़ा गांव और चौकी के बीच सड़क पर पहुंचते ही