कुमारखंड: कुमारखंड प्रखंड में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बनेंगे चेक पोस्ट
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी एक्शन मोड में आ गई है। प्रशासन ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए विशेष रणनीति बनाने और अपराधियों को चिह्नित करने और बूथों पर सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने में लग गए हैं। गुरुवार को शाम करीब साढ़े छ बजे एसडीएम व एएसपी, सीओ श्रीनगर थानाध्यक्ष ने अलग अलग बनने वाले चेकपोस्ट स्थल का जायजा लिया।