पत्थलगांव: पालीडीह चौक के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार पिकअप भिड़ी, चालक और बच्ची घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर पालीडीह चौक के पास सोमवार की शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन के चालक वासु यादव निवासी नोरोपारा घरजियाबथान ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।