सिंघवारा: ऑपरेशन मुस्कान में दरभंगा पुलिस की बड़ी सफलता, सिंहवाड़ा थाना ने गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिक को सौंपा
जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में गुम हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने तत्परता से बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मोबाइल का विधिवत सत्यापन करने के बाद उसे उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।