बेरमो: बोकारो थर्मल में डॉक्टर दंपति के क्वार्टर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 14 लाख के जेवरात और नकदी, वारदात CCTV में कैद
Bermo, Bokaro | Jul 5, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य सह मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर संजय कुमार और डॉ. संगीता रानी के क्वार्टर नंबर टाइप 1/3 का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की।रविवार दोपहर तीन बजे डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घटना के समय वे और उनकी पत्नी दोनों अस्पताल में ड्यूटी पर थे।