दमोह: नवरात्रि के अंतिम दिन मां बड़ी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों लोग हुए शामिल
Damoh, Damoh | Oct 1, 2025 दमोह नवरात्रि पर्व के चलते मां बड़ी देवी मंदिर में नौ दिनों तक अखंड दीप एवं जय माता अम्बे जय जगदम्बे अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जिसकी आज बुधवार सुबह 5 बजे पूजन अर्चन के बाद अंतिम परिक्रमा पूर्ण हुई। इस अखंड कीर्तन का विशेष महत्व है। जिसमें शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बड़ी देवी मंदिर पहुंचे। जिन्होंने दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित किया।