ग्वालियर गिर्द: हाईकोर्ट के आदेश पर 74 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, नारायण विहार में प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाई
नारायण विहार में जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। SDM लश्कर नरेंद्र बाबू यादव के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम और जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त टीम ने सड़क पर बने 74 अवैध मकानों को हटाया।अभियान में CSP अतुल सोनी, थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, 4 तहसीलदार और राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।