घरेलू हिंसा के आरोप को लेकर ससुरालयों पर अपनी दो नाली बंदूक से फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी साइम एजाज ने घटना के 395 दिन के बाद कोर्ट में आत्म समर्पण किया है।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज था दो लोग पहले से जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे आत्मसमर्पण किया शाम 4:00 बजे आरोपी को जेल भेज दिया।