मुज़फ्फरनगर: आधुनिक श्रवण कुमार बने 4 पौते, 90 वर्षीय दादा को कंधों पर बैठाकर ला रहे कांवड़, श्रद्धालु हुए भावुक
सावन की कांवड़ यात्रा में मुज़फ़्फ़रनगर में आस्था और संस्कार की अनोखी मिसाल देखने को मिली। गाज़ियाबाद के चार पौते अपने 90 वर्षीय दादा को कंधों पर बैठाकर हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।उनकी इस सेवा भावना को देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।लोग उन्हें आधुनिक श्रवण कुमार बता रहे हैं। यह अनोखी कांवड़ शिवभक्ति के साथ बुजुर्गों के सम्मान दे रहा