जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद में गौवंश मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 7 किलो मांस किया गया जब्त
जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी सोनक्यारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तालासिली में गौवंश वध के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गौवंश मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पड़ोसी गांव छून्दरूपाठ के एक व्यक्ति के घर से गौवं