चम्पावत: अमरोहा शहर, यूपी में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पंकज ने दो टाइटल अपने नाम किए
पंकज ने 5 महीने में अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में बॉडीबिल्डिंग में पांच टाइटल जीतकर चंपावत जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पंकज ने सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पंकज इससे पूर्व भी चार अन्य प्रतियोगिताओं में टाइटल प्राप्त कर चुके हैं। पंकज स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी के रूप में तैनात हैं।