चम्पावत: मोटर वाहन से जुड़ी दुर्घटना में पीड़ित की तत्काल सहायता करने वाले व्यक्ति को मिलेगा गुड सीमेटेरियन पुरस्कार
प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि योजना 21अप्रैल, 2025 से प्रवृत की गई है तथा दिनांक 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। जिसमें प्रत्येक गुड सेमेरिटन राह - वीर को प्रावधान के अंतर्गत 25 हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के चयन हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा।