रायसिंहनगर थाना पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। रायसिंहनगर–श्रीविजयनगर रोड पर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है