मांझी: खानपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ
Manjhi, Saran | Apr 19, 2026 मांझी प्रखंड के खानपुर गांव स्थित मां जगदंबा मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोंच्चारण से मंदिर परिसर भक्ति में हो उठा। सुबह से ही विधिवत पूजा अर्चना हुई । जिसमें यजमान नरेंद्र तिवारी ने पत्नी संग अनुष्ठान संपन्न कराया।