बड़वानी: अंजड़ में शिवालय भजन मंडल के तत्वावधान में नर्मदा पुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, सुनाए जा रहे प्रेरक प्रसंग
अंजड नगर के जगदंबा माता मंदिर परिसर में रोजाना रात के समय नर्मदा पुराण कथा का आयोजन स्थानीय शिवालय भजन मंडल द्वारा आयोजित करवाई जा रही है जिसमें रोजाना कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। सोमवार देर-रात तक भी कथा श्रवण करने वाले लोगों से पांडाल खचाखच भरा हुआ नजर आया। वहीं यादव अहिर समाज सकल पंच सहित अन्य द्वारा कथा वाचक का सम्मान किया।