मिर्ज़ापुर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों के कान भी चेक किए जा रहे हैं
पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों की कड़ी जांच कर रहे हैं। वह अभ्यर्थियों का कान भी चेक कर रहे हैं कि कहीं कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस तो नहीं छुपाया है। पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगा। शनिवार को भी परीक्षा होगा।