मिर्ज़ापुर: चेकसारी गांव में घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे में साड़ी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
चेकसारी गांव में विवाहिता का पति से विवाद के बाद घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लगे पंखे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिजनों ने जब कमरे के अंदर का दृश्य देखा तो वह भौचक्क रह गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। चिल्ह पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।