गाण्डेय: गांडेय में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की तैयारी तेज
Gandey, Giridih | Jun 25, 2026
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गांडेय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर 2 बजे गांडेय थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ा जुलूस मार्गों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से सत्यापन किया गया। ड्रोन की मदद से जुलूस रूट की बारीकी से निगरानी की गई।