कोरांव: बड़ोखर में रत्योरा बड़ोखर मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजा घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई थी। घायलों की पहचान कृष्णकांत पुत्र उजागिर, निवासी डील उसरी, थाना खीरी, और उनके भांजे नरेंद्र के रूप में हुई है। कृष्णकांत अपनी बहन के घर कोरांव थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव गए थे।