परसिया: ग्लोबल स्कूल में साईबर सुरक्षा के प्रति किया जागरुक,रावनवाडा शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने दी जानकारी
ग्लोबल पब्लिक स्कूल में शनिवार को रावनवाडा शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा की जानकारी दी। शनिवार को एक बजे पुलिस टीम के साथ पहंुची थाना प्रभारी ने सेफ क्लिक टू अभियान के तहत आनलाईन फ्राड से बचने को लेकर जानकारी दी।’ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर से संबंधित होने वाली धोखाधड़ी, अपराध के विषय बताया।