पूर्णिया पूर्व: सहायक खजांची थाना ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान, नकद व दो टूटा हुआ ताला किया बरामद
रविवार सोमवार की मध्यरात्रि को वादी जीशान अहमद पिता स्व मो मुमताज आलम के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के घर का ताला तोड़कर कुछ चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे। आस-पास के ग्रामीणों के द्वारा सहायक खजांची थाना को सूचित किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक खजांची थाना के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दो चोर को पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनों चोर का नाम-पता पूछने पर