बहराइच: वनपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में एक की मौत, एक घायल
वनपुरवा के पास में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गए थे। जिन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहा मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है।