बल्ह: महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए सरकार, नेरचौक में कहा ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान ने
Balh, Mandi | Aug 27, 2024 देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर देश की सबसे कम उम्र की पूर्व पंचायत प्रधान एवं प्रदेश स्तरीय समाजसेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान ने मंगलवार को चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को इस संदर्भ में चिट्ठी लिखकर महिला अत्याचारों पर अंकुश लगाने के लिए देश में सख्त कानून बनाने की मांग की है।