कवर्धा: ग्राम धरमपुरा की दुर्गेश्वरी निषाद स्व. साहा समूह से मछली पालन में आर्थिक रूप से सशक्त होकर प्रेरणादायक उदाहरण बनीं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाएँ आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हो रही हैं। बिहान योजना से जुड़कर महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रही हैं। कबीरधाम जिले के ग्राम धरमपुरा की निवासी दुर्गेश्वरी निषाद इस दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं। अपनी मेहनत, लगन एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के म