जोशियाड़ा: डीएम उत्तरकाशी ने बड़ेथी ओपन टनल पर हो रहे भूस्खलन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
ज्ञानसु के समीप उक्त स्थान पर भूस्खलन से सुरक्षा के लिए ही राजमार्ग पर विशिष्ट संरचना लैंड स्लाईड प्रोटक्शन गैलरी का निर्माण किया गया है। जिलाधिकारी ने ओपन टनल में हो रहे भूस्खलन के सुरक्षात्मक उपायों के लिए बीआरओ को निर्देशित किया कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में ट्रीटमेंट का कार्य किया जाए। और सुरक्षा की दृष्टि से सभी संबंधित उपाय सुनिश्चित किए जाएं।