परसिया: बारहवे वेतन समझौते के लिए धनकसा में बीएमएस ने किया प्रदर्शन,कोयला खदान कर्मचारियों के बीच किया जन जागरण
बारहवे वेतन समझौते के लिए बीएमएस ने मंगलवार को धनकशा कोयला खदान में प्रदर्शन किया। बारहवे वेतन समझौते के गठन में हो रहे विलंब को लेकर भारतीय मजदूर संघ द्वारा आंदोलन के प्रथम चरण में गेट मीटिंग ली जा रही थी। 25 से तीस जून तक गेट मीटिंग का निर्णय था। बारह बजे धनकशा कोयला खदान में इसका समापन किया गया।