स्याना: ग्राम भगवानपुर गंगा तट पर सोशल मीडिया पर रील बनाते समय गंगा में डूबे दो युवक, तलाश शुरू
Siyana, Bulandshahr | Jun 9, 2026
ग्राम भगवानपुर गंगा तट पर सोशल मीडिया पर रील बनाते समय दो युवक गंगा में डूब गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी है। तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम मिल्क निवासी दो युवक भगवानपुर गंगा नदी में सोशल मीडिया पर रेल बना रहे थे। इस दौरान दोनों युवक गंगा के गहरे पानी में डूब गए। पुलिस व गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे हैं।