बुंडू: सारयाद गांव में कुएं में गिरा जंगली हाथी, बचाव अभियान जारी
Bundu, Ranchi | Apr 2, 2026 बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जहां एक जंगली हाथी अचानक एक गहरे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।