उधवा: सुतियारपाड़ा पंचायत में खाना बनाते समय आग लगने से एक घर जलकर राख, हुआ हजारों का नुकसान
उधवा प्रखंड अंतर्गत सुतियारपाड़ा पंचायत में रविवार की रात्रि करीब 8 बजे खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। जिससे हजारों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार काली चरण दास के परिवार वाले रसोईघर में गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलेंडर में आग पकड़ लिया।